भारतीय पेंटर तैयब मेहता की 1989 की चर्चित पेंटिंग काली को एक नीलामी में रिकॉर्ड 26.4 करोड़ रुपये मिले हैं। यह मेहता की किसी भी पेंटिंग को अब तक मिली सर्वाधिक कीमत है। इसे सैफ्रनआर्ट की हालिया माइलस्टोन 200वीं नीलामी में बेचा गया। ये पेंटिंग भारत की 5वीं सबसे महंगी पेंटिंग हो गई है।
सैफ्रनआर्ट के सीईओ एवं सह- संस्थापक दिनेश वजीरानी ने कहा कि तैयब मेहता की काली की बिक्री आधुनिक भारतीय काला की बिक्री में मील का पत्थर है। इस नीलामी की 85 प्रतिशत कृतियां बेची जा चुकी हैं और बिक्री से कुल 75 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।