फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपास और क्रेटा को टक्कर देने के लिए टाटा जल्द लॉन्च करेगी दो नई SUV

Thu, 24 Aug 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
Tata Hexa
विज्ञापन
टाटा मोटर्स एक बार फिर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। टियागो, टिगोर और हेक्सा को लॉन्च करने के बाद कंपनी जल्द ही दो नई कारें लॉन्च करने वाली है। अगले वित्त वर्ष में कंपनी दो नई एसयूवी बाजार में उतारने वाली है। 
विज्ञापन


इन्में से एक 5 सीटर एसयूवी होगी जबकि दूसरी 7 सीटर एसयूवी होगी। टाटा हुंडई क्रेटा और रेनो कप्टर को टक्कर देने के लिए इस सेग्मेंट में लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। जबकि दूसरी कार को वह जीप कंपास के आसपास लॉन्च करने की तैयारी में है। 

पढ़ें: टाटा नेक्सन Vs फोर्ड इकोस्पोर्ट, जानें कौन हैं बेहतर

5 सीटर कार की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये के आसपास होगी,जबकि 7 सीटर एसयूवी की कीमत इससे लगभग दो लाख रुपये ज्यादा होगी। दोनों ही गाड़ियां एल550 के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। बता दें कि इसी प्लेटफॉर्म पर टाटा की लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट को भी विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


टाटा इन गाड़ियों में FCA’s 2.0-litre Multijet II इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। यह इंजन 5सीटर एसयूवी को 140 हॉर्स पावर की ताकत जबकि 7 सीटर मॉडल को 170 हॉर्स पावर की ताकत प्रदान करेगा। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा दोनों कारों में टू व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें