टाटा टी प्रीमियम ने इस बार रंगों के त्योहार होली को और भी रोमांचक बना दिया है। शुक्रवार और शनिवार को आयोजित हो रही दुनिया की पहली मेटावर्स होली पार्टी उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए रंगों से सराबोर होना चाहते हैं।
विज्ञापन
दो दिन तक चलने वाले इस अनोखे रंगोत्सव में आप डीजे, रेन डांस, फन गेम्स और आतिशबाजी तक आनंद ऑनलाइन उठा सकते हैं।
'देश की चाय' की टैगलाइन से बिकने वाली टाटा टी प्रीमियम और युग मेटावर्स की ओर से आयोजित इस अनोखी मेटावर्स पार्टी में आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर शामिल हो सकते हैं। मेटावर्स होली पार्टी में एक एप के जरिए शामिल हो सकते हैं जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।