महिलाएं उस दिन अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझती हैं जिस दिन उनके पति उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाते हैं। आमतौर पर खाना बनाने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर ही होती है, लेकिन अमर उजाला और टाटा संपन्न एक ऐसा अनोखा कांटेस्ट लेकर आया है जिसमें महिलाओं को अपने पति के हाथ से बने पकवान को खाने का मौका मिलेगा।
इस कांटेस्ट में भाग लेने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको अपनी पत्नी के लिए कुछ खास पकाना होगा। जिसके बाद इस प्यार भरे मौके की सेल्फी खींचकर 9711260773 पर भेजनी होगी। हो सकता है आपको इस सेल्फी की बदौलत मशहूर शेफ संजीव कपूर से मिलने का मौका मिल जाए। इस कांटेस्ट का आयोजन 5 मार्च से यूपी की राजधानी लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में हो रहा है।
इस प्यार भरे कांटेस्ट में आप भी हिस्सा ले सकते हैं। तो बस बिल्कुल भी देर मत कीजिए। एक बार फिर से पकाइए अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा पकवान और अपने नाम और शहर के नाम के साथ फोटो हमें भेज दीजिए। कीजिए गुडनेस की शुरुआत टाटा संपन्न और अमर उजाला संपन्न सरप्राइज के साथ।