फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस पर टूटा ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार: टला बड़ा हादसा, रेलवे पुल पर बीच रास्ते रुकी ट्रेन

Sun, 19 Jul 2026 03:13 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, जमशेदपुर।

सार

झारखंड में टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस का हादसा टल गया, जब रेलवे पुल पर ओवरहेड बिजली का तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। ट्रेन बीच रास्ते रुक गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। रेलवे ने मरम्मत शुरू कर दी है, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
रेल हादसा टला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गालूडीह थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रेन के गुजरने के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर कोच की छत पर गिर गया, जिससे ट्रेन बीच पुल पर ही रुक गई।  
विज्ञापन


घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसके कारण टाटा-हावड़ा रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। 

कहां हुई घटना?
रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना सुबह करीब सात बजे चंद्ररेखा गांव के समीप घाटर रेलवे पुल पर हुई। टाटानगर से हावड़ा जा रही स्टील एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान अचानक ओएचई तार टूट गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेन तत्काल रोक दी गई।

चश्मदीदों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि घटना से पहले तेज चरमराहट की आवाज सुनाई दी और इसके बाद चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। कुछ ही क्षणों में, हाई-टेंशन ओएचई तार ट्रेन की छत पर आ गिरा। इससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटनायक की नसीहत- छात्रों से संवाद करे सरकार; क्या मानसून सत्र में उठेगा पेपर लीक का मुद्दा?

ट्रेन लंबे समय तक पुल पर खड़ी रहने के कारण कई यात्री नीचे उतर गए। वे रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल गालूडीह की ओर बढ़े और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम, ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) इकाई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले संबंधित सेक्शन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ओएचई तार टूटने के कारण टाटा-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत और लाइन को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। इसके बाद ही इस मार्ग पर सामान्य रेल परिचालन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें