फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 26 Nov 2020 04:53 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
तरुण गोगोई का अंतिम संस्कार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ यहां नवग्रह श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंत्रोच्चार, असम पुलिस द्वारा बंदूकों की सलामी और बैंड की धुनों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र गौरव गोगोई ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


मुखाग्नि के समय गौरव पारंपरिक चेलेंग सदर (शॉल) और धोती पहने हुए थे और मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। गौरव के मुखाग्नि देने के पहले गोगोई की पत्नी डॉली, बेटी चंद्रिमा, पुत्रवधू एलिजाबेथ और परिवार के अन्य सदस्यों ने चिता पर चंदन की लकड़ियां रखी।




असम के तीन बार मुख्यमंत्री, दो बार केंद्रीय मंत्री और छह बार लोकसभा सदस्य रहे तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें