फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: प्रोटेम स्पीकर के तौर पर तपस रॉय ने ली शपथ, शुक्रवार को होगा स्पीकर चुनाव

Tue, 12 May 2026 08:18 PM IST
Rahul Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
तपस रॉय - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर तपस रॉय के शपथ ग्रहण के साथ हुई। राजभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विधानसभा में नए विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


तपस रॉय अब बुधवार और गुरुवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, स्पीकर पद के लिए तपस रॉय का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित कई मंत्री और नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुबह असम में एक अन्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोलकाता लौटे और सीधे लोक भवन पहुंचे।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही पूरे परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। लोक भवन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। शपथ ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में मंत्री और नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे। तपस रॉय ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि विधायकों का शपथ ग्रहण बुधवार और गुरुवार को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
 
290 विधायकों का शपथ ग्रहण
  • राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटों में से कई सीटों पर उपचुनाव की स्थिति के कारण 290 विधायकों का शपथ ग्रहण इस चरण में कराया जाएगा।
  • बुधवार को उत्तर बंगाल और मुरशिदाबाद के विधायकों का शपथ ग्रहण होगा।
  • उसके बाद नदिया और उत्तर 24 परगना के विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
  • गुरुवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, बर्धमान और बीरभूम के विधायक शपथ लेंगे।

शुक्रवार को स्पीकर चुनाव
सभी विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी प्रक्रिया के साथ नए विधानसभा सत्र की कार्यवाही औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें