फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का पहनकर थाने पहुंची तनुश्री, पूछताछ के बाद नाना पाटेकर पर एफआईआर दर्ज

Thu, 11 Oct 2018 04:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की तरफ से 10 साल पहले फिल्म हॉर्न ओके के सेट पर शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकार नाना पाटेकर की मुश्किल बुधवार को और बढ़ गई। इस मामले में तनुश्री से पांच घंटे तक पूछताछ करने के बाद ओशिवरा थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर नाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी नाना से इस मामले में 10 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण जमा कराने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


तनुश्री अपने वकील नितिन सत्पुते के साथ बुधवार को ओशिवरा थाना पहुंची। इस दौरान मीडिया से बचने के लिए वह काला बुर्का पहनकर आई थीं। उनके वकील ने 40 पेज की शिकायत पुलिस को सौंपी, जिसमें नाना के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत थी। ये तीन नाम कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के माने जा रहे हैं। 

पुलिस ने तनुश्री से करीब 5 घंटे तक पूछताछ कर मामले की छोटी से छोटी जानकारी ली, इसके बाद नाना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया। इस शिकायत में 2008 में पुलिस को दी गई शिकायत का भी जिक्र किया गया, जिसे तब थाना पुलिस ने दबा दिया था। इस मामले में समाचार लिखने तक नाना पाटेकर से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें