Tamilnadu Exit poll 2021results
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी डीएमके जबरदस्त वापसी करती दिख रही है। अधिकतर एग्जिट पोल बता रहे हैं कि एआईएडीएमके सत्ता गंवा रही है। तमाम एग्जिट पोल की मानें तो एआईएडीएमके की विदाई तय दिख रही है। तमिलनाडु का सियासी इतिहास बताता है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदलती है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, डीएमके को 175-195 सीटें जबकि एआईएडीएमके को 38-54 सीटें मिल सकती हैं।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया
डीएमके - 175-195 सीटें
एडीएमके - 38-54 सीटें
एएमएमके - 1-2 सीटें
एमएनएम 0-2 सीटें
वहीं रिपब्लिक-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में इस बार डीएमके गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। इस एग्जिट पोल का अनुमान है कि राज्य में डीएमके को 160-170 सीटें, जबकि एआईएडीएमके को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कुल 234 सीटों में से कम से कम 118 सीटों की जरूरत है।
टुडेज चाणक्य के मुताबिक यहां डीएमके को 164-186 सीटें, एआईएडीएमके को 46-68 सीटें मिल सकती हैं।
टुडेज चाणक्य
डीएमके - 164-186 सीटें
एआईएडीएमके - 46-68 सीटें
एएमएमके - 4-6 सीटें
एमएनएम 0-2 सीटें