फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Assembly Election: 'मोदी के रोड शो से डीएमके की 200 सीटें पक्की', सीएम स्टालिन का बड़ा चुनावी दावा

Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है और राज्य में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। सीएम एमके स्टालिन की तरफ से पीएम मोदी, अमित शाह और विपक्षियों पर करारा हमला बोला गया है। राज्य में जहां डीएमके, एआईएडीएमके और भाजपा के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे मोदी और शाह तमिलनाडु में ज्यादा दौरे करेंगे, वैसे-वैसे उनकी पार्टी डीएमके और उसके सहयोगियों की जीत का अंतर और बढ़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बंगाल: चुनाव आयोग ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले की जांच एनआईए को सौंपी, 17 लोग गिरफ्तार

एआईएडीएमके पर लगाया नकल का आरोप
कोयंबटूर में रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणापत्र में डीएमके की योजनाओं की नकल की है। उन्होंने खास तौर पर 'कलाईग्नार मगलिर उरिमै योजना' (महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने वाली योजना) और 'विदियाल पयानम' (सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा) का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब डीएमके की योजनाएं हैं, जिन्हें एआईएडीएमके ने कॉपी किया है।
विज्ञापन


पलानीस्वामी पर स्टालिन ने साधा निशाना
स्टालिन ने पलानीस्वामी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास अपने 10 साल के शासन का कोई बड़ा काम या उपलब्धि बताने के लिए नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 के चुनाव में किए गए वादों को भी एआईएडीएमके सरकार ने पूरा नहीं किया।

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी पर कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए स्टालिन ने कहा कि चुनाव के समय ही उनका तमिलनाडु दौरा बढ़ जाता है। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया था और डीएमके गठबंधन ने सभी 40 सीटें जीत ली थीं। स्टालिन ने विश्वास जताया कि अगर इस बार भी मोदी और अमित शाह ज्यादा दौरे करेंगे, तो उनकी पार्टी 234 में से 200 सीटों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कर्नाटक में गहराया LPG संकट: बंद हुए 300 से ज्यादा पंप, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सप्लाई बढ़कर संभाला मोर्चा

भाजपा पर तमिल और तमिल लोगों के अपमान का लगाया आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा तमिल, तमिल लोगों और तमिलनाडु का अपमान करती है। स्टालिन ने कहा कि जब भाजपा नेता राज्य में आते हैं तो तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति प्यार दिखाते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में अलग बयान देते हैं। उन्होंने मोदी के बिहार में दिए गए एक बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री वही बात तमिलनाडु में दोहरा सकते हैं। स्टालिन ने तंज भरे अंदाज में यह भी कहा कि पहले राज्यपाल आर.एन. रवि डीएमके के खिलाफ 'चुनावी हथियार' की तरह काम कर रहे थे, लेकिन अब उनका तबादला हो गया है। ऐसे में मोदी और शाह का आना ही उनके लिए फायदे का सौदा बन गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें