तमिलनाडु में एक दुखद घटनाक्रम में एआईएडीएमके के नवनियुक्त विधायक का शपथ लेने से पहले ही निधन हो गया। तिरूप्परानकुंद्रम सीट से एआईएडीएमके विधायक एसएम सीनिवेल (65) को 18 मई को हृदयाघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उनका निधन हो गया।
बता दें कि जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके के विधायक एमएसम सीनिवेल तिरूप्परानकुंद्रम विधानसभा सीट से हाल ही में विधायक चुने गए थे। उन्हें विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले 18 मई को हार्ट अटैक की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके बेटे एस सेल्वाकुमार ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण बुधवार को उनका निधन हो गया। बता दें इसी दिन तमिलनाडु में नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही एसएम सीनिवेल का निधन हो गया। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।