फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: भाषा शहीद दिवस पर तमिलनाडु सीएम का आरोप- राज्य में हिंदी थोपना चाहती है केंद्र सरकार

Thu, 26 Jan 2023 10:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

डीएमके प्रमुख ने कहा कि 'हिंदी थोपने के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा सरकार बेशर्मी से हिंदी थोपना चाह रही है।'  
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य और इसके लोगों पर हिंदी को थोपना चाहती है लेकिन उनकी पार्टी डीएमके उनकी इस कोशिश का विरोध करती रहेगी। भाषा शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए सीएम स्टालिन ने ये बातें कही। तमिलनाडु में हिंदी विरोधी विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों की जान गई थी, उन्हीं की याद में तमिलनाडु में भाषा शहीदी दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


स्टालिन का आरोप है कि 'हिंदी को थोपना भाजपा सरकार की आदत बन गई है। प्रशासन से लेकर शिक्षा तक वो सोचते हैं कि वह सत्ता में हिंदी थोपने के लिए ही आए हैं। एक देश, एक धर्म, एक चुनाव, एक एंट्रेस टेस्ट, एक तरह का खाना और एक संस्कृति की तरह वह अन्य संस्कृतियों  और भाषाओं को तबाह करना चाहते हैं।' डीएमके प्रमुख ने कहा कि 'हिंदी थोपने के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा सरकार बेशर्मी से हिंदी थोपना चाह रही है।'  

एमके स्टालिन ने कहा कि 'सरकार हिंदी दिवस मनाती है लेकिन अन्य भाषाओं के साथ ऐसा नहीं करती है। तमिलनाडु सीएम ने सरकार पर अन्य भाषाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि 2017 से 2020 के बीच केंद्र सरकार ने संस्कृत को प्रमोट करने के लिए 643 करोड़ रुपए खर्च किए थे लेकिन तमिल भाषा के लिए सिर्फ 23 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। हम किसी भाषा के दुश्मन नहीं हैं। हर कोई अपने फायदे के लिए किसी भी भाषा को सीख सकता है लेकिन हम किसी भी भाषा को थोपने के खिलाफ हैं।' 
विज्ञापन


स्टालिन ने राज्य के पूर्व सीएम सीएन अन्नादुरई के दो भाषाओं तमिल-अंग्रेजी के फार्मूले की तारीफ की और कहा कि इसी की वजह से राज्य के युवा दुनिया के कई देशों में सफल हैं। स्टालिन ने कहा कि जिन लोगों ने भाषा के लिए बलिदान दिया उनका बलिदान बेकार ना हो, इसके लिए ही अन्नादुरई ने यह प्रावधान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें