फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: फिर खतरनाक साबित हुआ जल्लीकट्टू का खेल, पुलिस के साथ कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Jan 2022 12:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु सरकार ने कोरोना महामारी के खतरे के बीच पिछले सोमवार को जल्लीकट्टू कार्यक्रम की अनुमति दे दी थी। हालांकि राज्य सरकार ने इस आयोजन की अनुमति कोविड प्रतिबंधों के साथ दी थी। 
विज्ञापन
जल्लीकट्टू में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार द्वारा पिछले सप्ताह जल्लीकट्टू खेल की अनुमति देने के बाद से यहां के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन अब यह खेल हिंसक होता जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस खतरनाक खेल में आज अलंगनल्लूर में कई लोगों के साथ पुलिसकर्मी और सांडों के छेड़ने वाले कई लोग घायल हो गए। सभी का इलाज चिकित्सा शिविर में चल रहा है। 

विज्ञापन


अब तक 100 से अधिक लोग घायल
तमिलनाडु में अब तक जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस दौरान मदुरै के अवनियपुरम में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। घायलों में 38 बैलों को वश में करने वाले, 24 बैल के मालिक और 30 से अधिक दर्शक शामिल हैं। 

इस तरह से मनाई जाती है जल्लीकट्टू प्रतियोगिता
जल्लीकट्टू प्रतियोगिता तमिलनाडु में पोंगल के त्योहार पर राज्य के ग्रामीण इलाकों में आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में बैल और इंसानों की लड़ाई कराई जाती है। इस खेल को लगभग 2 हजार साल पुराना बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें