मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि वह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह धर्म के आधार पर लोगों को बांटने वालों का विरोध करते हैं। वह उन लोगों की उपेक्षा करते हैं जो उन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने शनिवार को कहा कि धर्म लोगों को बांटने का हथियार नहीं हो सकता और जो लोग इस तरह के विभाजन का कारण बनते हैं, वे सच्चे अध्यात्मवादी नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को मंदिरों के जीर्णोद्धार और विरासत वाले शहरों में बुनियादी ढांचे में सुधार सहित विकास के लिए द्रमुक के योगदान के बारे में पता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह धर्म के आधार पर लोगों को बांटने वालों का विरोध करते हैं। स्टालिन ने कहा कि वह उन लोगों की उपेक्षा करते हैं जो उन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोप सस्ते प्रचार की कोशिश कर रहे लोगों के हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्टालिन ने 340 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कहा, मुझे उन लोगों की परवाह नहीं है जो झूठ बोलते हैं और सस्ता प्रचार चाहते हैं।