फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में दसवीं की परीक्षाएं निरस्त, सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में हुए प्रमोट

Wed, 10 Jun 2020 06:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं निरस्त करने और सभी विद्यार्थियाें को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को यह घोषणा की है। इसके अलावा कक्षा 11वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं जो पहले नहीं हो सकी थीं, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि निकट भविष्य में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अभिभावकों की स्कूल खुलने को लेकर चिंताओं को देखते हुए 15 जून से होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें