फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : द्रमुक और कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही दोनों पार्टियां

Wed, 31 Mar 2021 06:16 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोयंबटूर

सार

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और द्रमुक पर साधा निशाना
  • कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी वनती श्रीनिवासन के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और द्रमुक पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। हाल ही में द्रमुक सांसद ए राजा समेत कुछ नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का हवाला देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि इससे साबित होता है कि यदि यह पार्टियां सत्ता में आती हैं तो महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।

विज्ञापन


कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी वनती श्रीनिवासन के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि तमिलनाडु को औद्योगिक और आर्थिक रूप से विकसित करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से विजन रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा-अन्नाद्रमुक सत्ता में आती है तो राज्य को विकास के लिए और धन दिया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने कोयंबटूर शहर को ‘रक्षा गलियारा’ बनाने के लिए चिह्नित किया है जहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा जिससे बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को राम मंदिर के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये देने के लिए भी धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें