फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: हजारों फैन्स ने फिल्मी अंदाज में लगाई रजनीकांत से गुहार, राजनीति में करें एंट्री

Sun, 20 Aug 2017 08:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
rajnikant
विज्ञापन
तमिलनाडु के त्रिची में रविवार को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री के लिए सैकड़ों प्रशंसक इकठ्ठा हुए। इस दौरान फैन्स ने रजनीकांत से गुहार लगाई की वह राजनीति में शामिल हों। रजनीकांत को भारतीय सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में से एक माना जाता है वहीं तमिलनाडु में उन्हें भगवान का दर्जा हासिल है। ऐसे में राजनीति में शामिल होने से पहले ही फैन्स का यह सलाब तमिलनाडु में उनके जनाधार को बयां कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- रजनीकांत ने फिर किया इशारा, कहा- राजनीति में आने का हूं इच्छुक

गांधिया मक्काल इयाक्कम के संस्थापक तमिलारुवी मनियन द्वारा आयोजित इस जनसैलाब का उद्देश्य रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को मजबूत करना है। बता दें कि बीते मई में रजनीकांत ने कहा था कि, 'अगर भगवान ने चाहा तो राजनीति में आऊंगा। सियासत से पैसे बनाने वाले लोगों का साथ नहीं दूंगा और ईमानदार रहूंगा।'  
  #TamilNadu: Rajinikanth's fans gather in Trichy in a public meeting to request the Tamil superstar to join politics pic.twitter.com/NBel5qbjPx — ANI (@ANI) August 20, 2017
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु में राजनीतिक उठा-पठक के बीच भारतीय जनता पार्टी साउथ में भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के जरिए प्रदेश में पैठ मजबूत करना चाहती है। 

बता दें कि इससे पहले भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रजनीकांत कार्ड खेलने की कोशिश की थी। भाजपा चाहती थी कि रजानीकांत उसके टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन इसमें भाजपा कामयाब नहीं हो सकी। गौरतलब है कि भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें