फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तूतीकोरिन समुद्री तट से DRI ने जब्त की व्हेल की उल्टी, इसकी कीमत 31.6 करोड़, जानें क्यों

Sat, 20 May 2023 01:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्हेल एम्बरग्रीस यानी की व्हेल की उल्टी जिसकी कीमत बाजार में एक करोड़ से भी अधिक है। इनकी उल्टी को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है। एम्बरग्रीस काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है और मोम से बना पत्थर की तरह ठोस होता है।
विज्ञापन
Whale Ambergris - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरआई ने तूतीकोरिन समुद्री तट के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18.1 किलोग्राम की व्हेल एम्बरग्रीस जब्त की गई है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 31.6 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


क्या होता है एम्बरग्रीस

व्हेल एम्बरग्रीस यानी की व्हेल की उल्टी जिसकी कीमत बाजार में एक करोड़ से भी अधिक है। इनकी उल्टी को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है। एम्बरग्रीस काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है और मोम से बना पत्थर की तरह ठोस होता है।

क्यों किया जाता है एम्बरग्रीस का उपयोग

व्हेल मछली के आंत से निकलने वाली एम्बरग्रीस से गंध निकलती है, लेकिन खुशबूदार परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसका इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, ये परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परफ्यूम बनाने के अलावा इसका इस्तेमाल दवाओं के रूप में भी किया जाता है। इसी वजह से इसकी कीमत बाजार में काफी अधिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें