तमिलनाडु की शताब्मा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद वहां पढ़ने वाले छात्रों ने कॉलेज परिसर में हिंसा की और कुछ जगहों पर आग भी लगा दी। खबरों के मुताबिक, रंगमोनिका नाम की एक लड़की को कथित तौर पर चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद कुछ प्रोफेसरों ने उससे अपमानित किया था। इस बात का उस छात्रा को बुरा लगा और फिर उसने हॉस्टल के कमरे में आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़ें: फंदे पर झूलने से पहले लिखा 3 पेज का ऐसा सुसाइड नोट, बीवी के होश उड़ गए
कॉलेज से आ रही तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि वहां आग लगाई गई है, खबरों के मुताबिक, छात्रों ने अपने गद्दों में आग लगा दी थी। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया था। छात्रों ने आग बुझाने आई गाड़ी को कॉलेज में अंदर नहीं घुसने दिया था, लेकिन फिर भी किसी तरह आग को बुझा दिया गया।
स्थिति को काबू में करने के बाद पुलिस ने बताया कि जिस लड़की ने सुसाइड किया वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली है और उसके राज्य के छात्र ही हिंसा भी कर रहे थे। इस कॉलेज में कुछ साल पहले भी हंगामा हुआ था, जब छात्र कॉलेज प्रशासन द्वारा बनाए गए कुछ नियमों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे थे।