फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: विजय और कांग्रेस के बीच बन गई बात! गठबंधन सरकार का रास्ता साफ, DMK को छोड़ TVK को देगी समर्थन

Wed, 06 May 2026 02:07 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की टीवीके को 108 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके सत्ता से बाहर हो गई है। डीएमके को महज 59 सीटें ही मिली हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच सीटें आई हैं। माना जा रहा है कि विजय कांग्रेस के समर्थन के साथ अन्य छोटे दलों को भी अपनी ओर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में सत्ता के समीकरण बदल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। विधानसभा चुनावों में टीवीके बहुमत से मात्र 10 सीटें कम रह गई थी।
विज्ञापन


तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई ने पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक देर रात वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में टीवीके को समर्थन देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीती हैं।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज: TVK ने राज्यपाल से मांगा समय, 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ
विज्ञापन


कांग्रेस देगी विजय को समर्थन
सूत्रों के अनुसार, गूगल मीट सत्र के दौरान तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक स्थिति और टीवीके के साथ गठबंधन के रणनीतिक निहितार्थों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि विजय ने तमिलनाडु में कांग्रेस से समर्थन मांगा था। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

टीवीके का ऐतिहासिक प्रदर्शन
इससे पहले चार मई को तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों से 10 कम हैं। पार्टी अब डीएमके और एडीएमके दोनों खेमों की छोटी पार्टियों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।

अन्य दलों का संभावित समर्थन
तमिलनाडु कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि पीएमके के पास चार सीटें हैं। इसके अलावा, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके के पास दो-दो सीटें हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि ये पार्टियां भी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन दे सकती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Video: कोलकाता के न्यू मार्केट में बवाल, बुलडोजर से TMC दफ्तर तोड़ने का आरोप; महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर
कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देना न केवल तमिलनाडु के लिए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। वर्तमान में कांग्रेस केंद्र में इंडिया गठबंधन के तहत एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) के साथ सहयोगी है। ऐसे में विपक्षी दलों को 2029 के आम चुनावों से पहले पार्टियों के बीच की अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें