फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: वेल्लोर में कोल्लाई उत्सव के दौरान मंदिर का 60 फुट लंबा रथ पलटा, चपेट में आकर सात लोग घायल

Wed, 18 Feb 2026 08:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर

सार

तमिलनाडु के वेल्लोर में हुए एक हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसा मंदिर के रथ के पलटने से हुआ, जिसकी चपेट में सात लोग आ गए। हादसा वेल्लोर के वार्षिक कोल्लाई उत्सव के दौरान हुआ। 
विज्ञापन
तमिलनाडु के वेल्लोर की घटना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मंदिर का 60 फुट लंबा रथ पलटने से उसकी चपेट में आकर सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा वेल्लोर में पलार नदी के किनारे आयोजित होने वाले वार्षिक कोल्लाई उत्सव के दौरान हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को अडुक्कम्पराई स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कैसे हुई घटना
  • पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात के समय हुई, जब कात्पाड़ी के पास कंझिजुर से आ रहे रथ को अनुष्ठान जुलूस के बाद नदी के तल से सड़क पर खींचा जा रहा था। उसी समय रथ का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुक गया। जिसकी चपेट में आकर सात लोग घायल हो गए।
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद जिला कलेक्टर सुब्बुलक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक शिवरामन और राजस्व मंडल अधिकारी सेंथिल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। 
  • मयना कोल्लाई उत्सव वेल्लोर जिले के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में से एक है। जो रविवार शाम को पालार नदी के तट पर आयोजित किया गया। उत्सव के तहत 10 गावों के देवी-देवताओं को सजाया गया और उन्हें मंदिर के रथों पर रखा गया।
  • नदी किनारे भक्तों ने पारंपरिक अनुष्ठान और चढ़ावा चढ़ाया। सरकारी नियमों के अनुसार, मंदिर के रथों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • हालांकि मयना कोल्लाई उत्सव के दौरान रथों की ऊंचाई 60 फीट तक पहुंच गई। गौरतलब है कि साल 2023 में भी ऐसी घटना घटी थी, जब पालार नदी में एक रथ गिर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें