फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: मंदिर के सुरक्षाकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत, छह पुलिस अधिकारी निलंबित, AIADMK ने उठाए सवाल

Mon, 30 Jun 2025 12:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा

सार

मदपुरम कालीअम्मन मंदिर से एक भक्त की कार में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए मंदिर के सुरक्षाकर्मी अजित कुमार (28) को हिरासत में लिया गया था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे एक कार चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया। मामले में छह पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एआईएडीएमके ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


शिवगंगा जिले के एसपी आशीष रावत ने बताया कि मदपुरम कालीअम्मन मंदिर से एक भक्त की कार में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए मंदिर के सुरक्षाकर्मी अजित कुमार (28) को हिरासत में लिया गया था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। अजित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मौत का कारण प्राकृतिक नहीं है, बल्कि हिरासत के दौरान यातना है। इस संबंध में छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है । और जांच चल रही है।
 

ये भी पढ़ें: 'ये 50 साल बाद भी संविधान को कूड़े में फेंकने की मानसिकता से बाहर नहीं आ पाए', भाजपा का कांग्रेस पर हमला
विज्ञापन


मामले को लेकर एआईएडीएमके प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि यह हिरासत में मौत नहीं है। डीएमके के सत्ता में आने के बाद से यह हिरासत में हुई 25वीं हत्या है। मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उनके साथ क्रूरता की गई। अजित कुमार की मौत पुलिस थाने में ही पुलिस की बर्बरता के कारण हुई और क्रूरता से जुड़े सबूतों को छिपाया गया। जैसे प्लास्टिक पाइप, मिर्च पाउडर और लोहे की छड़ को घटनास्थल से हटा दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए पेश करेगी कानून, 4.2 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि अजित कुमार से पूछताछ करने वाले पुलिस बल के संबंध में पूरा परिदृश्य कितना भयावह है? हम एक पारदर्शी जांच की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह जानते हुए कि पिछली 24 हत्याओं में कोई प्रगति नहीं हुई है। यह डीएमके की ओर से एक और बड़ा कवर अप होगा, लेकिन निश्चित रूप से जो लोग इसके पीछे हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके अजित कुमार और उनके परिवार को न्याय देने की मांग करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें