Road Accident: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के मनमई गांव में ममल्लापुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर पुडुचेरी जा रही स्टेट रोडवेज बस, एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के मनमई गांव में ममल्लापुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर पुडुचेरी जा रही स्टेट रोडवेज बस, एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसे में जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें दो बच्चों भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। परिवार कारापक्कम से एक ऑटो में चेन्नई लौट रहा था, इसी दौरान ईस्ट कोस्ट रोड पर मनमई गांव के पास ऑटो यहां से पुडुचेरी जा रही राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम (एसईटीसी) की बस से जा टकराया।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ऑटो चालक गोविंदन, उसकी मां, पत्नी, बेटी और दो नातियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।