फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस: तमिलनाडु में संक्रमण से एक की गई जान, मध्यप्रदेश में मिले आठ नए मामले

Sun, 27 Jun 2021 06:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा एजेंसी चेन्नई/भोपाल /बंगलूरू।

सार

तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यन ने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ वैरिएंट के तीन नए मामले सामने आए, जिनमें से दो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरना वायरस का नया स्वरूप डेल्टा प्लस तेजी से फैल रहा है। मध्यप्रदेश में जहां डेल्टा प्लस के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है वहीं तमिलनाडु में एक व्यक्ति की इससे मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक डेल्टा प्लस से चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें महाराष्ट्र में एक, और मध्य प्रदेश में दो मौत शामिल हैं। वहीं देशभर में हुई 45000 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में 51 मामलों में डेल्टा प्लस मिला है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राज्य में डेल्टा प्लस के आठ मरीज के मिले हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में डेल्टा प्लस वायरस नहीं मिला है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि मई में जिन दो लोगों की संक्रमण से मौत हुई वे भी डेल्टा प्लस से संक्रमित थे।

उधर तमिलनाडु के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मदुरै में एक व्यक्ति की डेल्टा प्लस से मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने बताया कि राज्य में डेल्टा प्लस के तीन मामले मिले थे जिनमें से जो स्वस्थ हो गए। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की डेल्टा से मौत हुई है उसके संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है यहां 20 लोगों में डेल्टा प्लस वायरस मिल है जबकि तमिलनाडु में नौ लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, गुजरात में भी  डेल्टा वायरस का एक मामला सामने आया है। सूरत नगर निगम ने बताया कि संक्रमित शख्स को 1 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। मरीज घर पर ही आइसोलेशन में ठीक 

सात राज्यों को लिखा पत्र, उठाए कदम
केंद्र सरकार ने कर्नाटक समेत सात राज्यों को कहा है कि जिन जिलों में डेल्टा प्लस वायरस मिला है वहां इसकी रोकथाम के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कर्नाटक के मुख्य सचिव पी रवि कुमार को इस विषय पर पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि कहीं भी भीड़ को एकत्र न होने दी जाए, बड़े पैमाने पर जांच और प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण को बढ़ाने पर जोर दिया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पॉजिटिव लोगों के पर्याप्त मात्रा में सैंपल इनसाकोग लैबों को भेजा जाए। 



फरीदाबाद में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट, हरियाणा में अलर्ट
कोविड-19 के सबसे खतरनाक स्वरूप डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि फरीदाबाद के एक 25 वर्षीय युवक में हुई है। वह फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है। राहत की बात है कि मरीज के घर में साथ रह रहे माता-पिता सहित पांचों सदस्य संक्रमण की जद में नहीं आए हैं। वहीं प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है और डेल्टा के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए।

जम्मू अनाज मंडी रही बंद
जम्मू में सबसे बड़ी अनाज मंडी में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय कारोबारियों की संस्था ने राज्य में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आने के चलते सप्ताहांत के लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया है। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि हमने डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बाद और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अगले तीन सप्ताह तक सप्ताहांत कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर इस दौरान सभी दुकानें शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को डेल्टा प्लस वैरिएंट के सबसे ज्यादा 20 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद तमिलनाडु में नौ लोगों में इस स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें