तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की प्रमुख पार्टी एआईएडीएमके ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 127 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने इस सूची में बड़े पैमाने पर अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है और अधिकांश को दोबारा टिकट दिया है। पार्टी ने पहली सूची में 23 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। पार्टी की ओर से अभी तक कुल 150 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।