फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत; एक ही परिवार के चार लोगों ने गंवाई जान

Sun, 02 Aug 2026 04:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोलाची (तमिलनाडु)

सार

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पोलाची-पालनी राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
तमिलनाडु सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रविवार को दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां दोपहर करीब एक बजे गोमंगलम थाना क्षेत्र में पोलाची-उदुमलपेट रोड (एनएच-83) पर नल्लामपल्ली पिरिवु के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कैसे हुई दुर्घटना?
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक मारुति सेलेरियो कार में यात्रा कर रहे थे। कार सड़क के बीच में पौधों को पानी देने के लिए खड़ी पानी की टंकी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांचों लोगों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

किन-किन मृतकों की पहचान हुई?
मृतकों की पहचान कोयंबटूर के मदुक्कराई मार्केट स्थित एमएलए स्ट्रीट निवासी कनगराज, पूर्णाणी, नर्मथा, आरती के रूप में हुई है। जबि रमन (35) मदुक्कराई के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए पोलाची स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोयंबटूर जिले के पुलिस अधीक्षक, पोलाची उपमंडल के पुलिस उप अधीक्षक और गोमंगलम थाने के पुलिस निरीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल का मुआयना किया और जांच का संचालन किया।

ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल ने किया दावा: 'PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल गांधी'; जेन-जी और पेपर लीक पर क्या बोले?

गोमंगलम पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें