फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने किया दावा: 'PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल गांधी'; जेन-जी और पेपर लीक पर क्या बोले?

Sun, 02 Aug 2026 04:08 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं में लोकप्रियता और पेपर लीक कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने जेन-जी के भाजपा के साथ होने का दावा किया और सरकार के कदमों का बचाव किया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को पहले 'युवा नेता' मानते थे। लेकिन अब युवाओं के बीच उनकी वैसी लोकप्रियता नहीं रही है।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने दावा किया कि भाजपा को युवा मतदाताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा, जेनरेशन जेड (जेन-जी) हमेशा हमारे साथ रही है।

जेन-जी को लेकर क्या दावा किया?
  • मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से सांसद पीयूष गोयल ने कहा कि युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन का लगातार समर्थन करते रहेंगे। 
  • उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का 'सबसे लोकप्रिय नेता' भी बताया।
  • गोयल ने कहा कि युवाओं के साथ उनका जुड़ाव और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी देश के विकास को और तेज करने में मदद करेगी।
  • गोयल ने पत्रकारों से कहा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं के साथ उनके जुड़ाव से परेशान हैं।
  •  उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी खुद को युवा नेता मानते थे। यह साबित हो चुका है कि अब वह प्रधानमंत्री मोदी जितने लोकप्रिय नहीं हैं। 

पेपर लीक मामले पर क्या कहा?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन और उसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवालों पर पीयूष गोयल ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के कदमों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार पर क्या लगाया आरोप?
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2010-11 में परीक्षा पेपर लीक पर कानून बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया।

ये भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद फिर गरमाया: कर्नाटक के सीएम शिवकुमार के घर पर सर्वदलीय बैठक; क्या निकलेगा कोई समाधान?

गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2024 में ऐसा कानून लेकर आई और बाद में संशोधन के जरिए इसे और मजबूत किया गया। इसमें सख्त सजा और तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने संसद में इस कानून का विरोध किया था।
विज्ञापन


विपक्ष पर क्यों भड़के गोयल?
गोयल ने कहा, मैं उनकी निराशा और हताशा को समझ सकता हूं, क्योंकि मतदाता उन्हें बार-बार नकार रहे हैं। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। जब विधेयक पर चर्चा हो रही थी, तब उन्हें इसका समर्थन करना चाहिए था। मैं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप और अन्य दलों के इस विधेयक का विरोध करने की निंदा करता हूं। 
 
लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पिछले हफ्ते लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें