तमिलनाडु पुलिस ने कहा है कि महामारी के दौरान लोगों की चिंताओं का दोहन साइबर अपराधी उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध लिंक और एप्लीकेशन भेज कर कर रहे हैं जिससे व्यक्तिगत जानकारी और उंगलियों के निशान जैसे बायोमीट्रिक डाटा की चोरी हो सकती है। महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों ने लोगों को पहले भी इस तरह की धोखधाड़ी को लेकर चेतावनी जारी की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोविड-19 महामारी के कारण ऑक्सीमीटर की मांग में वृद्धि के बीच तमिलनाडु पुलिस ने लोगों को फर्जी ऑक्सीमीटर एप डॉउनलोड करने को लेकर चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि इससे उनके फोन से व्यक्तिगत और बायोमीट्रिक डाटा चोरी हो सकता है।
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस ने इस संबंध में जारी एक परामर्श में कहा, 'इस तरह का एक गोरखंधधा साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी ऑक्सीमीटर एप के जरिए किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि एप से खून में ऑक्सीजन का स्तर नापा जा सकता है।'
परामर्श में कहा गया कि फिंगरप्रिंट सेंसर से रक्त में ऑक्सीजन का स्तर मापने का दावा करने वाले फर्जी एप डाउनलोड करते ही उपयोगकर्ता को एसएमएस करते हैं। इसमें उनसे मोबाइल के विभिन्न फीचर तक पहुंच के लिए अनुमति मांगी जाती है।
विज्ञापन
अनुमति देने पर ये ओटीपी, फोन में रखे पासवर्ड, कार्ड की जानकारी, फोटो, फोन नंबर और यहां तक कि बायोमीट्रिक जानकारी भी चुरा सकते हैं और उनका इस्तेमाल बैंकिंग और फोन में मौजूद अन्य संवेदनशील एप का इस्तेमाल करने के में कर सकते हैं।
पुलिस ने कहा, ये एप खून में ऑक्सीजन का स्तर नापने का दावा कैमरे पर उंगली रखने और टॉर्च की रोशनी उंगली पर डालने के आधार पर करते हैं। इस दौरान संदिग्ध एप आपकी उंगलियों के निशान ले लेते हैं और इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।