फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : अधिकारियों ने नदी में बहा दिया कई टन कूड़ा, हुए निलंबित

Fri, 06 Dec 2019 07:01 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
नदी में ट्रक से गिराया जाता कूड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

एक ओर जहां पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के मुद्दे पर पहल की जा रही हैं और इसे संरक्षित रखने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, तमिलनाडु के कडलोर जिले में थित्तकुडी में एक पंचायत के कर्मचारियों ने कई टन कूड़ा एक नदी में बहा दिया। 

विज्ञापन


बुधवार को कस्बा पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को पीडब्ल्यूडी (लोक हित विभाग) के ट्रकों में कई टन कूड़ा लदवाते और नदी में फिंकवाते देखा गया था। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो जिला कलेक्टर ने इस पर तत्काल कार्रवाई की। 

उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कस्बा पंचायत के एग्जीक्यूटिव अधिकारी थिरू वी गुणशेखरन और सफाई सुपरवाइजर को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही सरकारी वाहन के ड्राइवर का अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें