फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन फिर से चुने गए DMK के अध्यक्ष, आम परिषद की बैठक में हुआ फैसला

Sun, 09 Oct 2022 01:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एमके स्टालिन को एक बार फिर से दूसरे कार्यकाल के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व द्रमुक के दिग्गजे नेता एमके स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को पार्टी की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं ने निर्विरोध स्टालिन के नाम पर मुहर लगाई। इसके अलावा द्रमुक की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन को पार्टी महासचिव व टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुना गया है। 

विज्ञापन



बता दें, 2018 में करुणानिधि के निधन के बाद स्टालिन को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले वह पार्टी में कोषाध्यक्ष, युवा विंग के सचिव समेत कई पदों पर रह चुके थे। 

स्टालिन का हुआ जोरदार स्वागत 
इससे पहले दिग्गज नेता एमके स्टालिन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें एमके स्टालिन, दुरई मुरुगन व टीआर बालू को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन

डीएमके अकेले लड़ेगी चुनाव 
पार्टी की आम परिषद की बैठक में पार्टी के उप महासचिव ई पेरियासामी ने भाजपा व अन्नाद्रमुक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं दोनों पार्टियों को चुनौती देता हूं कि वे कितना भी बड़ा गठबंधन बना लें। डीएमके अकेले चुनाव लड़ेगी और लोकसभा चुनाव में सभी को हराएगी। उन्होंने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि एमके स्टालिन अगले 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री बनें रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें