श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई। समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में 14 मछुआरों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और बुधवार देर रात जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया, तो उसकी आंख में चोट लग गई थी। इसके अलावा नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया। उनकी नाव को जब्त कर लिया गया।