तमिलनाडु व डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू के बयान ने शनिवार को विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि डीएमके अध्यक्ष व राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को छूने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसा करने वाले का वह हाथ काट देंगे। बालू यहां भी नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करना उनका धर्म है।
विज्ञापन
पलंगनाथम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेतु समुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना को रोकने को लेकर केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, इस परियोजना को रोकना ठीक वैसा ही है, जैसे ट्रेन की चेन खींचकर उसे बीच रास्ते में ही रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा, केंद्र इस परियोजना को लेकर अपनी वैज्ञानिक मानसिकता या तर्कसंगत सोच को लागू करने में विफल रहा है, लेकिन वह केवल धार्मिक दिशा में पैर पसार रहा है।
आप अदालत जा सकते हैं
टीआर बालू ने कहा, मेरे नेता स्टालिन को हाथ लगाने वाले का हाथ काटना उनका धर्म है। अगर आपको लगता है कि यह सही नहीं है, तो आप कोर्ट जा सकते हैं। हालांकि, आपके कोर्ट जाने से पहले मैं यह काम कर चुका होंऊंगा।