फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: अमित शाह के सुदर्शन रेड्डी वाले बयान पर स्टालिन हमलावर, बोले- नक्सलवाद पर असफल रही केंद्र सरकार

Sun, 24 Aug 2025 11:05 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नक्सलवाद खत्म करने में नाकाम रही है और अब अपनी असफलता छिपाने के लिए जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को नक्सलवादी बताया जा रहा है। स्टालिन ने कहा कि यह चुनाव व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधाराओं के बीच है और लोकतंत्र, संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए रेड्डी का समर्थन जरूरी है।

विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला। स्टालिन ने कहा कि शाह ने विपक्षी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को नक्सलवादी बताकर केंद्र सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नक्सलवाद खत्म करने में असफल रही है और अब अपनी नाकामी का ठीकरा एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज पर फोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


 स्टालिन ने यह बयान चेन्नई में इंडिया गठबंधन के नेताओं और तमिलनाडु के सांसदों की बैठक में दिया। बैठक का उद्देश्य जस्टिस रेड्डी के लिए समर्थन जुटाना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड्डी पूरी तरह योग्य और उपयुक्त उम्मीदवार हैं। इसी वजह से इंडिया ब्लॉक ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। स्टालिन ने दावा किया कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग और विपक्षी दल एकजुट होकर केवल जस्टिस रेड्डी को ही स्वीकार कर रहे हैं।

संविधान की रक्षा की जरूरत है- स्टालिन 
मुख्यमंत्री ने जस्टिस रेड्डी के न्यायिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा कानून और संविधान की गरिमा को कायम रखा। स्टालिन ने कहा कि आज उनकी जरूरत इसलिए है क्योंकि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। रेड्डी तमिलनाडु की भावनाओं का सम्मान करते हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का विरोध करना इसका उदाहरण है। उन्होंने बहुलवाद, संघवाद और सामाजिक न्याय की हमेशा वकालत की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टीवीके प्रमुख विजय के बयान पर बवाल, मंत्री बोले- इस अपरिपक्व भाषा के लिए उनको आत्मचिंतन करना चाहिए

एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
स्टालिन ने कहा कि भाजपा सरकार नक्सलवाद को खत्म नहीं कर सकी, इसलिए अब वह विपक्षी नेताओं और यहां तक कि पूर्व जजों को भी निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वतंत्र संस्थाओं को अपनी शाखा में बदल रही है और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों पर हमले के लिए कर रही है। स्टालिन ने कहा कि संविधान आज खतरे में है और इस परिस्थिति में जस्टिस रेड्डी जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाडकी बहिन योजना के अवैध दावेदारों पर गिरेगी गाज, CM फडणवीस बोले- 26 लाख लाभार्थियों की होगी जांच

स्टालिन बोले विचारधारा बनाम व्यक्ति की लड़ाई 
स्टालिन ने भाजपा पर तमिलनाडु के लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को तमिलनाडु का चेहरा बताकर समर्थन मांगा जा रहा है। लेकिन राजनीति में व्यक्तियों से ज्यादा विचारधारा मायने रखती है। उन्होंने कहा कि केवल वही विचारधारा समर्थन योग्य है जो जनता के हित और कल्याण को आगे रखे। स्टालिन ने दोहराया कि यह चुनाव व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच है। जस्टिस रेड्डी उदार और संवैधानिक लोकतांत्रिक सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरएसएस विचारधारा से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें