फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'सेंगोट्टईयन भाजपा के स्लीपर सेल, मिशन के तहत टीवीके में भेजे गए', तमिलनाडु के मंत्री का दावा

Fri, 28 Nov 2025 03:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु सरकार के एक अन्य मंत्री पी के शेखर बाबू ने भी सेंगोट्टईयन को डीएमके में शामिल होने का न्योता दिया था। इस बारे में पूछे जाने पर रेगुपति ने कहा कि 'अगर कोई पार्टी छोड़ता है तो उसे अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता देना स्वभाविक बात है।'
विज्ञापन
टीवीके में शामिल हुए सेंगोट्टईयन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार के मंत्री एस रेगुपति ने दावा किया है कि वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टईयन भाजपा के स्लीपर सेल हैं और एक मिशन के तहत उन्हें अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके में शामिल कराया गया है। रेगुपति ने ये भी कहा कि सेंगोट्टईयन बीजेपी के इशारे पर काम करेंगे। सेंगोट्टईयन जो करीब पांच दशकों तक एआईएडीएमके का हिस्सा रहे और तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार में मंत्री भी रहे, हाल ही में वे टीवीके पार्टी में शामिल हो गए। एआईएडीएमके के नेता ई पलानीस्वामी ने उन्हें बीते दिनों पार्टी से निकाल दिया था। 
विज्ञापन


'भाजपा के इशारों पर कर रहे काम'
सेंगोट्टईयन के टीवीके में शामिल होने पर निशाना साधते हुए तमिलनाडु सरकार के मंत्री एस रेगुपति ने कहा कि मुझे लगता है कि सेंगोट्टईयन भाजपा के स्लीपर सेल हैं और जल्द ही ये बात साबित भी हो जाएगी। रेगुपति ने कहा कि 'सेंगोट्टईयन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर काम कर रहे हैं और उन्हें दूर से बैठकर संचालित किया जा रहा है। भाजपा ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसे ही पूरा करने के लिए सेंगोट्टईयन टीवीके में शामिल हुए हैं। सेंगोट्टईयन को टीवीके को भाजपा गठबंधन में शामिल करने का काम सौंपा गया है।'

तमिलनाडु सरकार के एक अन्य मंत्री पी के शेखर बाबू ने भी सेंगोट्टईयन को डीएमके में शामिल होने का न्योता दिया था। इस बारे में पूछे जाने पर रेगुपति ने कहा कि 'अगर कोई पार्टी छोड़ता है तो उसे अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता देना स्वभाविक बात है। शेखर बाबू ने भी इसी के चलते सेंगोट्टईयन को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया होगा, लेकिन वे नहीं आए क्योंकि वे भाजपा की स्लीपर सेल हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karnataka: 'कर्नाटक कांग्रेस में दो फाड़ हो जाए तो कोई चौंकेगा नहीं', सीएम पद को लेकर खींचतान पर भाजपा का तंज
विज्ञापन


अभिनेता और राजनेता विजय द्वारा शुरू की गई टीवीके पार्टी में सेंगोट्टईयन को मुख्य आयोजक नियुक्त किया गया है। एआईएडीएमके में पांच दशक बिताने वाले सेंगोट्टईयन को इस अक्तूबर में एआईएडीएमके से निष्कासित कर दिया गया था। वे 2021 में गोबिचेट्टीपलायम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। 1970 के दशक में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सेंगोट्टईयन पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के मंत्रिमंडल में कई बार मंत्री भी रहे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें