फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: साहिल धुलिया Updated Sun, 10 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
के टी राजेंद्र बालाजी - फोटो : ANI

तमिलनाडु के मंत्री और एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बालाजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा देश का पापा बताया है। उन्होंने पीएम मोदी को अपकी पार्टी के लिए पितातुल्य बताते हुए कहा "मोदी हमारे डैडी हैं, देश के डैडी हैं। हम उनका नेतृत्व स्वीकार करते हैं।"



पत्रकारों से महाराजपुरम में बातचीत के दौरान राजेंद्र बालाजी ने यह बात कही। जब उनसे सवाल पूछा गया कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कैसे कर सकती है जबकि पूर्व में दिवंगत जयललिता इससे बचती रहीं, तो उन्होंने कहा, "अम्मा (जयललिता) का फैसला अलग था। उनकी अनुपस्थिति में पीएम मोदी ही हमारे डैडी हैं, पूरे देश के डैडी हैं।"

 



 

जब बालाजी से पूछा गया कि 2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान जयललिता ने खुद को पीएम मोदी से बेहतर बताया था, इस पर बालाजी ने जवाब दिया, "जयललिता ने कभी खुद को मोदी के खिलाफ नहीं खड़ा किया। वह बस ये दिखाना चाहती थीं कि तमिलनाडु में भी एक मजबूत नेतृत्व है। मोदीजी को लेकर उनके मन में आदर था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी उनमें अच्छी दोस्ती थी।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next