फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र में बड़ी तलाकशुदा महिला से करवाना चाहता था बेटे की शादी, महंगी कार के लालच में फंसा पिता

Fri, 05 Jun 2020 02:53 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक व्यक्ति महंगी कार के लालच में अपने 18 वर्षीय बेटे की शादी 25 वर्षीय तलाकशुदा महिला से कराने की घटना सामने आई है। परिवार के सदस्य शुरू से ही शादी का विरोध कर रहे थे, लेकिन लड़के के पिता गाड़ी के लालच में अपने बेटे की शादी उससे उम्र में बड़ी और तलाकशुदा महिला से कराने को राजी हो गए। इसके बाद परिवार वालों ने जिला अधिकारियों से इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


अधिकारी ने शादी टल जाने की पुष्टि करते हुए 'पीटीआई' से कहा, '18 वर्षीय लड़के की शादी करना गैरकानूनी है। लड़के के पिता ने हमें आश्वासन दिया है कि वह लड़के के 21 साल का होने तक उसकी शादी नहीं करेगा।' लड़के कानूनन 21 साल की उम्र में और लड़कियां 18 साल की उम्र में शादी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें