फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया

Fri, 05 Jun 2020 02:43 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

राज्यसभा चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। कांग्रेस ने कर्नाटक से लोकसभा में पार्टी के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे के नाम को स्वीकृति प्रदान की। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है।

कांग्रेस के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्यों एमवी राजीव गौड़ा और बीके हरिप्रसाद का कार्यकाल इस महीने के आखिर में पूरा हो रहा है। राज्य विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर कांग्रेस को चार में से सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा के खाते में दो सीटें जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में चौथी सीट के लिए चुनाव की संभावना है। अगर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) साझा उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो चौथी सीटें उनके खाते में आ सकती है।

बता दें कि, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। 1972 से लेकर अब तक मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार नौ बार विधायक रहे और दो बार सांसद चुने गए। लेकिन 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी हार इसलिए भी चौंकाने वाली थी, क्योंकि कर्नाटक की गुलबर्गा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां से कांग्रेस नेता को पराजय हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें