निजी फर्म जी स्क्वायर पर आईटी का छापा।
- फोटो : ANI
आयकर विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को तमिलनाडु में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि यह रेड एक निजी फर्म जी स्क्वायर रिएल्टर्स से जुड़े मामले में डाली गई हैं। अफसरों ने चेन्नई, त्रिची के अलावा और भी कई जगहों पर अभियान जारी रखा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चेन्नई, कोयंबटूर और तिरुचिरापल्ली सहित तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। वहीं, फर्म ने कहा कि यह पिछले कुछ महीनों से उसे अनुचित उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। रियल एस्टेट कंपनी के कर्नाटक और तेलंगाना स्थित कार्यालयों में भी कथित तौर पर तलाशी ली जा रही थी।
इस बीच द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक एमके मोहन से जुड़े परिसरों पर भी आयकर अधिकारियों की छापेमारी की खबरों के बीच समर्थकों ने एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिजन से इस कंपनी के संबंध हैं। हालांकि, ‘जी स्कवायर’ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।