फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA: तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने अमित शाह से की मुलाकात, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 17 Jul 2024 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलानडु के राज्यपाल आरएन रवि राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य विभाग का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
आरएन रवि ने अमित शाह से मुलाकात की। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्य की सुरक्षा और संबंधित स्थितियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई।

विज्ञापन


राज्यभवन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'तमिलनाडु में मौजूदा सुरक्षा और संबंधित स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के साथ बहुत सार्थक बैठक हुई। इस पूरी बैठक का असर राज्य के लोगों की शांति, प्रगति तथा सुरक्षा पर हो सकता।'

राज्यपाल ने आगे कहा, 'अमित शाह को हमारे लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में पता है और उनकी भलाई के लिए बहुत चिंतित हैं।' 

बता दें, तमिलानडु के राज्यपाल आरएन रवि राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य विभाग का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें