फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, लड़कियों से साफ करवाया टॉयलेट

Wed, 29 Nov 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
टॉयलेट साफ करती लड़कियां
विज्ञापन
तमिलनाडु के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है जिसपर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कियां टॉयलेट के फर्श को साफ करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक, यह वीडियो आरएम जैन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल का है जिसमें एक हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।

ट्यूशन टीचर ने 7 साल की बच्ची से की शर्मनाक हरकत, लोगों ने सिर मुंडकर कालोनी में घुमाया

कहा जा रहा है कि लड़कियों से ऐसा करने को स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा था। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां लगातार रो रही हैं और टॉयलेट के फर्श पर ही बैठकर उसे साफ कर रही हैं। कुछ लड़कियां को हाथ से ही गंदे फर्श को साफ करती दिखीं।

यह मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि हाल में वेल्लूर जिले में चार स्कूली छात्राओं ने सुसाइड कर लिया था। सभी की सुसाइड की वजह कम नंबर आने पर टीचर्स का बुरी तरह से डांटना बताया गया था। 
विज्ञापन


जिस स्कूल में यह टॉयलेट साफ करवाने वाली घटना हुई है उसके बच्चे भी फिलहाल अपनी प्रिंसिपल के ऐसे व्यवहार के चलते तनाव में हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें