टीम इंडिया के लीजेंड गेंदबाजों में से एक रहे बांए हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित टाइम्स लिट फेस्ट 2017 कार्यक्रम में एक बेहद ही रोचक खुलासा करते हुए कहा कि वो अगर क्रिकेटर नहीं होते तो वो अपना करियर राजनीति में बनाते।
कार्यक्रम में आए लोग उस वक्त हैरान रह गए जब वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उनके एक राज से पर्दा उठाया। राजदीप ने बताया कि टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर जा रही थी और उस टीम में बेदी भी शामिल थे। बेदी इस दौरे पर अपने साथ भारत से ही एक रम (शराब) की बोतल साथ लेकर गए थे और उन्हें इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर किसी ने पकड़ा भी नहीं।
इस पर उन्होंने बेदी से पूछा कि अगर वो बोतल को जब्त कर लेते तो? इस पर बेदी ने बड़ा ही मजाकिया जवाब देते हुए कहा कि मैं बिशन सिंह बेदी हूं।
राजदीप ने कहा कि आप सही कह रहे हैं उस दौरे पर जब टीम इंडिया एयरपोर्ट पहुंची तो वहां ढेरों फैंस मिलने आए थे...एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम के अधिकारी खिलाड़ियों को सैल्यूट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये बस भारत और पाकिस्तान में ही हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः B'day Special: भारत का पहला 'टर्बनेटर', जिसे शेन वॉर्न भी मानते हैं आदर्श
बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले जिसमें से 22 मैचों में वो टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान रहे। बेदी के नाम पर 266 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।