एस दुरई मुरुगन , जल संसाधन मंत्री , तमिलनाडु
- फोटो : ANI
कर्नाटक में मार्कंडेय नदी पर बन रही बांध परियोजना का विरोध फिर से शुरू हो गया है। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री एस दुरई मुरुगन ने कहा कि सरकार मार्कंडेय नदी पर बांध परियोजना के निर्माण का विरोध कर रही है और इस मुद्दे को हल करने के लिए केंद्र सरकार से एक प्राधिकरण गठन करने का आग्रह कर रही है।