फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: तमिलनाडु में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, 200 करोड़ भुगतान का मामला

Thu, 11 May 2023 06:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

शिकायत के अनुसार, अन्नामलाई ने 14 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानहानिकारक बयान दिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड और प्रसारित किए गए, जिसका मकसद सीएम स्टालिन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ 'डीएमके फाइल्स' को लेकर आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है। लोक अभियोजक जी. देवराजन ने मुख्यमंत्री की ओर से यह मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, अन्नामलाई ने 14 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानहानिकारक बयान दिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड और प्रसारित किए गए, जिसका मकसद सीएम स्टालिन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था। दरअसल, भाजपा नेता ने हाल ही में आरोप लगाया था कि एमके स्टालिन को 2011 में चेन्नई मेट्रो कांट्रेक्ट को तय करने के लिए 200 करोड़ का भुगतान किया गया था। 

केरल नाव हादसा : जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने मलप्पुरम जिले में नौका हादसे की जांच के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया। तीन दिन पूर्व हुई इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी। आयोग की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस वीके मोहनन करेंगे। आयोग में तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता नीलकंदन उन्नी और केरल अंतर्देशीय जलमार्ग व अवसंरचना लिमिटिड के मुख्य अभियंता सुरेश कुमार शामिल हैं। उधर, फरार नाव चालक को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


देश के 14 करोड़ आंगनबाड़ी पोषण के साथ शिक्षा भी देंगे
एक दशक के बाद देशभर के 14 करोड़ आंगनबाड़ी केंद्र नए तेवर और कलेवर में पोषण के साथ पढ़ाई भी कराएंगे। इसमें वह छह साल तक की आयु के बच्चों के सर्वांगीण विकास और प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ अभियान की शुरुआत की है। पोषण भी पढ़ाई भी की समस्त कार्ययोजना पोषण ट्रैकर पर उपलब्ध होगी और केंद्रीय स्तर पर इसकी समीक्षा भी की जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

केवल सुसाइड नोट से कोई उकसावे का दोषी नहीं : कोर्ट
मुंबई की एक अदालत ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के मामले में आरोपी छात्र अरमान खत्री की जमानत को मंजूरी दे दी है। अदालत ने कहा कि केवल सुसाइड नोट में आरोप लगाए जाने से किसी को उकसावे का दोषी नहीं माना जा सकता।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एपी कनाडे ने खत्री को जमानत देते हुए कहा, बयानों से पता चलता है कि आरोपी पर धार्मिक टिप्पणी के बाद मृतक ने आरोपी से बार-बार माफी मांगी थी, लेकिन मृतक के साथ जातिगत भेदभाव या उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं है। असल में आईआईटी बॉम्बे में अहमदाबाद के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र सोलंकी ने 12 फरवरी को छात्रावास की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस को सोलंकी के कमरे से एक लाइन का सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि अरमान ने मुझे मारा है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी खत्री ने अपने मुस्लिम धर्म के बारे में टिप्पणी करने के चलते सोलंकी को एक पेपर कटर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें