फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बर्धमान में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

Thu, 11 May 2023 06:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान

सार

हादसे के कारण रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। रेल अधिकारियों ने ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
local train derailed - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में बीती रात एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9.20 बजे यह घटना हुई, जब शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बर्धमान-बंडेल लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यात्रियों को एक-एक कर ट्रेन से उतारा गया। फिलहाल इस रेल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं, हादसे के कारण रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। रेल अधिकारियों ने ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें