फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamilnadu: लव अफेयर के चक्कर में कॉलेज के बाहर छात्रों का बवाल, एक से हुआ दो को प्यार

Sat, 29 Oct 2022 08:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु

सार

सुधाकर और वरुण नाम के दो शख्स एक ही छात्रा से प्यार करते है। तीनों एक ही कॉलेज में पढ़ते है।
 
विज्ञापन
प्यार के चक्कर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुड्डालोर में कॉलेज के सामने एक छात्रा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान आपस में छात्रों के कपड़े तक फट गए। दो छात्र एक ही युवती से प्यार करते है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सुधाकर और वरुण नाम के दो शख्स एक ही छात्रा से प्यार करते है। तीनों विरुधाचलम इलाके के एक कॉलेज में पढ़ते है। छात्रों के बीच मारपीट की यह घटना 28 अक्तूबर की बताई जा रही है। सभी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान छात्रा को लेकर वरुण और सुधाकर के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच छात्र दो गुटों में बंट गए और मारपीट शुरु हो गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान लव अफेयर का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें