फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: पन्नीरसेल्वम बोले- पलानीस्वामी-उदयकुमार ने AIADMK को खत्म कर दिया, लोकसभा में हार का कारण भी बताया

Wed, 18 Mar 2026 09:31 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के पलानीस्वामी और आरबी उदयकुमार पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार और नुकसान की जिम्मेदारी इन दोनों की है। पन्नीरसेल्वम ने उदयकुमार की चेतावनी को नकारते हुए पलानीस्वामी पर खुलकर टिप्पणी की।

विज्ञापन
तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अगले महीने 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले राज्य की सियासत में गर्माहत सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। इसी बीच  तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में सत्तारूढ़ डीएमके में शामिल हुए ओ पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के नेता पलानीस्वामी और आर बी उदयकुमार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही दोनों नेताओं को 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार भी बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों की वजह से 2024 के लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को बहुत बड़ा नुकसान हुआ।

पन्नीरसेल्वम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उदयकुमार ने उन्हें पलानीस्वामी की आलोचना न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन पन्नीरसेल्वम ने जवाब दिया कि मुझे पता है कि आपने पलानीस्वामी के तहत अपनी उन्नति के लिए कैसे काम किया। आप मुझे बोल नहीं सकते कि मैं पलानीस्वामी पर कुछ न कहूं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नेतन्याहू जिंदा हैं या नहीं?: अफवाहों के बीच ट्रंप ने भेजा अपना दूत, इस्राइली PM ने वीडियो जारी कर दिया संदेश

2024 लोकसभा चुनाव का किया जिक्र
पन्नीरसेल्वम ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शुरू में रामनाथपुरम से चुनाव लड़ने से मना किया था, लेकिन उदयकुमार और अन्य नेताओं ने दबाव डालकर उन्हें चुनाव में उतार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने छह और उम्मीदवारों को भी उनके जैसे नाम पन्नीरसेल्वम से चुनाव में उतारा, लेकिन एआईएडीएमके हार गई और कुछ जगहों पर पार्टी ने जमा राशि भी खो दी।

पन्नीरसेल्वम ने साफ कहा कि एआईएडीएमके की ये हालत पलानीस्वामी और उदयकुमार की वजह से हुई है। दोनों ने मिलकर पार्टी को खत्म कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े नेताओं जैसे पूर्व सीएम सीएन अन्नादुरै, एआईएडीएमके के संस्थापक एम जी रामचंद्रन और डीएमके के नेता एम करुणानिधि को जनता ने चुना था। जबकि वह खुद केवल संगठन द्वारा नियुक्त मुख्यमंत्री थे।

पन्नीरसेल्वम के बयान पर मुनुस्वामी का पलटवार

विज्ञापन

पन्नीरसेल्वम के बयान पर एआईएडीएमके के नेता केपी मुनुस्वामी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि करुणानिधि ने 54 साल तक एआईएडीएमके के लिए मुश्किलें पैदा कीं। वे अम्मा (जयललिता) और पार्टी के लोगों के दुश्मन थे। अब पन्नीरसेल्वम ने उनकी पार्टी डीएमके जॉइन कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Asia: ईरान का इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, दो की मौत; US ने बंकर बस्टर बम से होर्मुज को दहलाया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि बीते रविवार को चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का एलान कर दिया। राज्य की 234 विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में पिछली बार चुनाव 6 अप्रैल 2021 को कराए गए थे। मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी। 

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें