फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : मदुरै की एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, पांच महिलाओं समेत सात की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Fri, 23 Oct 2020 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु के मदुरै में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के टी कल्लूपट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि गई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

मृतकों की पहचान अय्यामल, सुरुलीमल, लक्ष्मी, वेलुथाई और कालेश्वरी के रूप में की गई। वहीं दो लोगों के नाम की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि फैक्ट्री में जिन रसायनों को मिश्रित किया जा रहा था, उनमें आग लगने की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 



मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने की घोषणा की 
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस घटना पर पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को भी एक-एक रुपये देने की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने चेन्नई में एक बयान में कारखाना मालिकों से सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया और जिला कलेक्टरों को इकाइयों की समय-समय पर समीक्षा करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार और जिला कलेक्टर टी जी विनय को बचाव कार्य की देखरेख करने और पीड़ित परिवारों से मिलने का निर्देश दिया।वहीं, मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मांग की कि सरकार दीपावली त्योहार से पहले आतिशबाजी कारखानों में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें