मक्कल नीधि मय्यम पार्टी प्रमुख अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को बताया कि आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को चुनाव चिह्न दे दिया है। हासन की पार्टी का चुनाव चिह्न ‘टॉर्च’ होगी।
ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हमें तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव चिह्न टॉर्च मिला है। बता दें कि राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हासन की पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव भी ‘टॉर्च’ चिह्न पर लड़ी थी और उसे 3.77 प्रतिशत वोट मिले थे।