फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Election: डीएमके का अपने सहयोगियों के साथ लगभाग सीट बंटवारा पूरा, आज वीसीके को भी मिलेंगी सीटें

Tue, 24 Mar 2026 11:35 AM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु में डीएमके-वीसीके सीट समझौता अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 28 सीटें मिलीं। वाम दलों को पांच-पांच सीटें, अन्य सहयोगियों को दो-चार सीटें दी गईं, प्रचार अभियान शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्तारूढ़ डीएमके आज अपने सहयोगी दल वीसीके के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकती है। परिवहन और बिजली मंत्री एस एस शिवशंकर ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें यहां 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। 

डीएमके के धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन ने सोमवार को माकपा के साथ पांच सीटों पर समझौता किया था। पार्टी ने पहले ही विधानसभा चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। मंत्री शिवशंकर ने 23 मार्च की देर रात पत्रकारों को बताया कि उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पहले से ही प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा डीएमके ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

किसी मिली कितनी सीटें

डीएमके ने अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीटों का बंटवारा लगभग पूरा कर लिया है। कांग्रेस को सबसे अधिक 28 सीटें मिली हैं। एमडीएमके को चार सीटें दी गई हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, मानिथनेया मक्कल काची और कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची को दो-दो सीटें मिली हैं। कई दौर की बातचीत के बाद वामपंथी दलों भाकपा और माकपा को पांच-पांच सीटें आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें