तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के दौरान थेनपेन्नई नदी महोत्सव में हीलियम गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। एक महिला की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के मौके पर आयोजित थेनपेन्नई नदी महोत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब गुब्बारों में गैस भरने वाला एक हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि विस्फोट स्थल पर तीन लोग बेहोश पाए गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है।
#WATCH | Tamil Nadu | One dead and at least 18 injured after a helium cylinder exploded during the Thenpennai River Festival in Manalurpettai in the Kallakurichi district: District Collector of Tiruvannamalai, K. Tharpagaraj
विज्ञापन
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/fVufIa2cSc
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को घेरकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि सिलेंडर में हीलियम गैस भरी हुई थी। हालांकि हीलियम गैस ज्वलनशील नहीं होती, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अत्यधिक दबाव या तकनीकी लापरवाही के कारण सिलेंडर फट सकता है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: बीएमसी मेयर पद पर सियासी घमासान जारी; अब एकनाथ शिंदे ने ठोका दावा, बोले- शिवसैनिकों की यही भावना